मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

नहीं थम रहा राइट टू हेल्थ का विरोध, स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कर डाली कई अन्य मांगें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नहीं थम रहा राइट टू हेल्थ का विरोध, स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कर डाली कई अन्य मांगेंजयपुर, 27 फरवरी । राज्य की सत्तारूढ़ गहलोत सरकार की ओर से आमजन को स्वास्थ्य का अधिकार देने के लिए बिल लाया जा रहा है, लेकिन राइट टू हेल्थ बिल आने से पहले ही उसका विरोध हो रहा है। यह विरोध निजी अस्पतालों की ओर से किया जा रहा है।पहले इस विरोध में निजी अस्पतालों ने सरकारी योजनाओं को बंद कर सरकार को अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब निजी अस्पतालों में सरकारी योजनाओं को वापस शुरू कर दिया है। स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से 10 मार्च तक का समय दिया गया है। कमेटी ने कहा है कि 10 मार्च तक अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वे फिर अस्पताल बंद कर आंदोलन करेंगे।अब ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कहा है कि आंदोलन स्थगित किया है, इसे वापस नहीं लिया है। कमेटी ने कहा है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं में तर्क और अनुचित पैकेज दरें हैं, इसलिए गुणवत्तापूर्ण उपचार असंभव है। इस पर सुधार कर सुझाव के लिए डॉक्टर और अस्पताल संचालकों को कमेटी में शामिल किया जाना चाहिए। समिति चेयरमैन डॉक्टर सुनील सिंह ने कहा कि 70 फीसदी आबादी की सेवा करने वाले निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को उद्योग का दर्जा दिया जाना चाहिए। इनके सुचारू संचालन के लिए कम लागत की बिजली आपूर्ति, 5 वर्ष में फायर एनओसी का नवीनीकरण, पुराने चल रहे अस्पताल भवनों को नियमित करने जैसी सुविधाएं दी जानी चाहिए।स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी के डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने के बाद फाइनेंस सेक्रेट्री अखिल अरोड़ा मुलाकात की थी। अब डॉक्टर्स सीएस उषा शर्मा से मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे। राजस्थान विधानसभा का सत्र चल रहा है और इस बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राइट टू हेल्थ बिल लाना तय माना जा रहा है। ऐसे में अस्पतालों की ओर से इस बिल का विरोध किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें