मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ कर रहे दुष्प्रचार:कंवर पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर,। जनता का प्रतिनिधि होने के नाते सरकार एवं प्रशासन के

प्रति जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना मेरा दायित्व ही नहीं,

बल्कि कर्तव्य भी बनता है। यह कहना है हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल जो

सोमवार को अपने जगाधरी कार्यालय में खुले दरबार में लोगों की समस्याएं एवं

शिकायते सुन रहें थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं हलके के लोग अपनी

भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं।

कंवरपाल ने

कहा कि उनका प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो और

जो समस्याएं प्रशासन से संबंधित होती है, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग

के अधिकारियों को तुरन्त निर्देश दिए जाते हैं। कृषि मंत्री के समक्ष खुले

दरबार में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके

पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान करा दिया। कुछ समस्याओं के समाधान के लिए

संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि

देश व प्रदेश की सरकारों ने मिलकर लोगों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी

योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है,

तब से नौकरियों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। जिसकी वजह से आज गरीब से

गरीब परिवारों की युवक एवं युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार

उपलब्ध करवाएं जा रहे। अब केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना पर्ची-खर्ची के

युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि

विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा के खिलाफ भांति-भांति के

दुष्प्रचार फैला रहे हैं, लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी

वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां एवं योजनाएं बनाई जाती है और सभी को बराबर

सम्मान मिलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें