मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र में भाजपा सरकार के लिए पीरान कलियर में चढ़ाई गई चादर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और मुस्लिम

समाज के लोगों ने हरिद्वार जनपद के कलियर शरीफ में स्थित विश्वप्रसिद्ध

साबिर साहब की दरगाह पर चादर पेश कर दुआ मांगी। सभी ने नरेंद्र मोदी को

तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने की दुआ मांगी।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष

शादाब शम्स ने सोमवार को बताया कि विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत को लेकर चादर पेश की गई और उनकी जीत को

लेकर दुआ मांगी गई। हमने दुआ की है। साबिर पाक के इस आसताने में आये हैं और

हमने साफ मन से यहां दुआ की है कि इस वक्त दुनिया में हर तरफ अफरा तफरी का

माहौल है। जंग के कगार पर मुल्क खड़े हैं। ऐसी हालत में मुल्क की भाग दौड़

मजबूत हाथों में होनी चाहिए। अगर कोई कमजोर व्यक्ति आ गया तो देश की

सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए हम सभी ने दरगाह पर दुआ की कि इस बार

मोदी एक ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

संभालें। वह एक ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें और वह

यहां आएं।

हम सभी ने यहां दुआ कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के

नेतृत्व में उत्तराखंड के अंदर पांचों लोकसभा सीटें भारी बहुमत से जीत कर

आए और जब-जब हमने यहां आकर दुआ मांगी है तो वह तमाम दुआएं हमारी मकबूल और

पूरी हुई हैं। साबिर पाक ने हमारे तमाम दुआओं को सुना। हमें उम्मीद है कि

यह वाली दुआ भी साबिर पाक जरूर सुनेंगे। एक बड़ी जीत के साथ मोदी जी एक बार

फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और मुल्क की जिम्मेदारी को संभालेंगे ऐसा हमारा

मानना है। जो विपक्ष के नेता बोल रहे हैं कि देश का संविधान और मुसलमान

खतरे में हैं, असलियत में उनकी दुकान खतरे में है। इसलिए वह देश की जनता और

यहां रहने वाले मुसलमान को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें