मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में नेता-विहीन है विपक्ष : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

बोकारो ः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में विपक्ष तो अभी कुछ कहने के लायक ही नहीं है। उनके पास नेता कहां हैं? राज्य में विपक्ष नेता-विहीन है। उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सरकार अपनी नीतियों के साथ काम कर रही है। आने वाले 29 दिसंबर को राज्य सरकार की उपलब्धियां दिखेंगी। मुख्यमंत्री श्री सोरेन शुक्रवार को अपने निजी कार्यक्रम के तहत बोकारो प्रवास के दौरान स्थानीय हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कई राज्यों में रुके हैं पंचायत चुनाव

उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर पंचायत चुनाव रुके हुए हैं। आने वाले दिनों में राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार हर चीजों का मूल्याकंन करने के बाद ही इसे लेकर कुछ निर्णय लेगी।

वह यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

लोक-उपक्रमों ने किया स्थानीय व्यवस्था को नजरअंदाज

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक उपक्रमों पर स्थानीय व्यवस्था को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बोकारो स्टील सहित जितने भी लोक उपक्रम भारत सरकार की ओर से लगाए गये हैं, सबने स्थानीय व्यवस्था को ध्वस्त किया है। इसका आकलन राज्य सरकार कर रही है। लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। उसके नुकसान की भरपाई कैसे हो, इसे लेकर जल्द ही राज्य सरकार पहल करेगी। उन्होंने कहा कि लोक उपक्रमों ने इस राज्य को क्या दिया है, इसके हर पहलू को लेकर मंथन किया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में इससे प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचायी जा सके।

2020 को बताया चुनौतियों भरा वर्ष

मुख्यमंत्री वर्ष 2020 को चुनौतियों से भरा वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि इस साल राज्य ने काफी उतार-चढ़ाव देखे। 29 दिसंबर को राज्य के हर जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें एक साल में राज्य में क्या काम हुआ और एक साल पहले राज्य की स्थिति कैसी थी, एक साल राज्य सरकार कैसे चली और आने वाले समय में राज्य किस ओर जाएगा, इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि महामारी की चुनौती अभी भी बनी हुई है। इसे लेकर राज्य सरकार काम कर रही है। ऐसे हालत में आम जनजीवन सामान्य करने की दिशा में सरकार प्रत्यनशील है। महामारी को ध्यान में रखकर सरकार ने काफी बेहतर काम करने का प्रयास किया है।

अधिकारियों के साथ झामुमो नेताअों की लगी रही भीड़

मुख्यमंत्री यहां अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटा 4 मिनट विलंब से पहुंचे। उनके आगमन को लेकर बोकारो हवाई अड्डा पर जिले के डीसी राजेश कुमार सिंह, कोयलांचल के डीआईजी प्रभात कुमार, एसपी चंदन कुमार झा के अलावा जिले के हर विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचते ही पहले गॉड ऑफ ऑनर की सलामी ली। वहीं झामुमो केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार, जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, चंदु सिंह मुंडा, फैयाज आलम, मदन मोहन महतो, हसन कलाम, आलोक सिंह, दीपू सिंह, विकास कुमार, राकेश सिन्हा, शांति सोरेन, पूनम भारती आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें