मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद पुलिस ने तस्करों की 23 लाख की जायदाद को किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद पुलिस ने तस्करों की 23 लाख की जायदाद को किया जब्त

फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों पर चौतरफा प्रहार शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व और एएसपी दिव्यांशी सिंगला की निगरानी में चलाई जा रही डबल एक्शन रणनीति के तहत अब तस्करों को न सिर्फ जेल भेजा जा रहा है, बल्कि उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी फ्रीज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों की 23 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति को कानूनन फ्रीज कर दिया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।

जिला पुलिस इस अभियान के तहत अब तक कुल 7 तस्करों की करीब 1.75 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज कर चुकी है, जिससे नशा माफियाओं की आर्थिक कमर पूरी तरह टूट गई है। सोमवार को एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम ने आदतन नशा तस्कर विकास निवासी ढाणी ढाबी खुर्द के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। वर्ष 2025 में हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़े गए इस आरोपी की गहन वित्तीय जांच की गई, जिसमें उसकी संपत्ति वैध आय से कहीं अधिक पाई गई। इसके बाद सफेमा नई दिल्ली की मंजूरी लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी का 7 कनाल में बना रिहायशी मकान फ्रीज कर दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16.60 लाख रुपये है। आरोपी विकास एक आदतन नशा तस्कर निकला और उसके खिलाफ 2019 में पहला केस दर्ज हुआ था।

एएसपी ने बताया कि दूसरे मामले में थाना सदर रतिया की महमड़ा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चूरा पोस्त तस्करी के आरोपी हेतराम की वित्तीय प्रोफाइलिंग की। तस्करी की कमाई से अर्जित की गई उसकी संपत्तियों को चिन्हित कर पुलिस ने उसकी दो कारें तथा एक मोटरसाइकिल को फ्रीज कर दिया है। इन जब्त किए गए वाहनों की कुल कीमत लगभग 6.10 लाख रुपये बताई जा रही है। हेतराम लंबे समय से चूरापोस्त व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें