सैलून खोलने के लिए संचालकों को मिला सैलून के नए सामान
मेदिनीनगर। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के मेदिनीनगर इकाई के तत्वावधान में सोमवार को नाई समाज की बैठक हुई। इसमेंं झारखंड सरकार द्वारा नाई समाज के सैलून एवं उससे संबंधित अन्य दुकानों को खोलने पर नाई समाज के लोगों के साथ-साथ बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड सदस्य, प्राईवेट स्कूल्स एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष सह संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। मौके पर अविनाश देव ने मौज़ूद जिले सभी सैलून संचालकों को कैंची, अस्तुरा, कंघी, मास्क आदि नए ज़रूरी सामान देकर उन्हें नए सिरे से एवं सरकार के गाइडलाइन्स का अनुपालन करते हुए दुकान खोलने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आप सबों को सैलून की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी। आप इसी तरह संगठित होकर कोई भी कार्य करें, ताकि आपकी सफलता की जीत की निरंतरता बनी रहे।





