मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन ट्रेक डाउन’ : फतेहाबाद पुलिस ने 38 वांछित अपराधियों को काबू कर जेल भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन ट्रेक डाउन’ : फतेहाबाद पुलिस ने 38 वांछित अपराधियों को काबू कर जेल भेजा

फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस द्वारा 5 नवम्बर से 20 नवंबर तक तक चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत अपराधियों को पकडक़र जेल भेजने का काम किया है। इस अभियान के दौरान संगठित अपराध, हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, न्यायालयों में वांछित तथा नशा तस्करी जैसे संगीन मामलों में 38 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या के 5 आरोपी, हत्या के प्रयास के 9 आरोपी, संगठित अपराध से जुड़े 24 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए है।पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 अवैध हथियार जिनमें 9 पिस्टल, 1 गन, 1 रिवॉल्वर, 57 जिंदा कारतूस व 13 खाली खोल बरामद किए। है। नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने इस दौरान 18 मामले दर्ज कर 27 नशा तस्कर गिरफ्तार किए। इनके पास से 5 किलो 197 ग्राम अफीम, 4 किलो 991 ग्राम चूरा पोस्त, 3 किलो 200 ग्राम गांजा, 666 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी और बार-बार अपराध करने वाले व्यक्तियों पर आर्थिक चोट करते हुए 33 अपराधियों की लगभग 6 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया पूर्ण की है। इसके अलावा हाईकोर्ट से सज़ायाफ्ता और पैरोल पर आए अपराधी को दोबारा गिरफ्तार किया गया। कई चोरी के वाहन, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि ऑपरेशन ट्रेक डाउन का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर कड़े अंकुश के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। फतेहाबाद पुलिस पूरी निष्ठा के साथ अपराध-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। अपराधियों के लिए जिले में अब कोई स्थान नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन का अगला चरण मोस्ट वांटेड और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर केंद्रित रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें