मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

होली के दृष्टिगत तीन जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

होली के दृष्टिगत तीन जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन

प्रयागराज, 23 फरवरी। रेल प्रशासन ने होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

गाड़ी 01043-01044 लोकमान्य तिलक (ट)-समस्तीपुर विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी 01043 लोकमान्य तिलक (ट) से 02 व 05 मार्च को तथा गाड़ी 01044 समस्तीपुर से 03 व 06 मार्च को यानी दो फेरा चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 1, एसएलआर 1, सामान्य श्रेणी 8, सामान्य चेयर कार 4, एसी तृतीय श्रेणी 3, एसी द्वितीय श्रेणी 3 सहित 20 डिब्बे होगें।

गाड़ी 01123-01124 पुणे-दानापुर विशेष एक्सप्रेस गाड़ी 01123 पुणे से 04 मार्च एवं गाड़ी 01124 दानापुर से 06 मार्च को एक फेरा चलेगी। गाड़ी संरचना में स्लीपर श्रेणी 10, एसी तृतीय श्रेणी 6, एसी द्वितीय श्रेणी 2, सामान्य श्रेणी 3, एसएलआर 2 सहित कुल 23 डिब्बे होगें।

इसी प्रकार गाड़ी 09817-09818 कोटा-दानापुर होली विशेष गाड़ी 09817 कोटा से 04 व 10 मार्च को तथा गाड़ी 09818 दानापुर से 05 व 11 मार्च को दो फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 1, एसएलआर 1, सामान्य श्रेणी 4, स्लीपर श्रेणी 7, एसी तृतीय श्रेणी 5, एसी द्वितीय श्रेणी 1 सहित 19 डिब्बे होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें