मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

आप पार्टी ही राज्य का नव निर्माण करेगी,राज्य बनने के 20 साल बाद भी राज्य की स्थिति यथावत, डीएन सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। गोविंदपुर स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय गोसाईडीह में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं झारखंड निर्माण अभियान से जुड़ी। पार्टी के जिला संयोजक एवं गोविंदपुर के उप प्रमुख डीएन सिंह ने इन्हें सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ही राज्य का नव निर्माण करेगी । राज्य बनने के 20 साल बाद भी राज्य की स्थिति यथावत है ।कोरोना काल के बाद राष्ट्रीय नेताओं का झारखंड दौरा शुरू होगा। सिंह ने कहा कि कोयलांचल की समस्याओं को लेकर आप पार्टी जिला स्तरीय आंदोलन खड़ा करेगी। शामिल होने वालों में रूबी खातून, शकीला खातून, अशरफ जहां, आमना खातून , ममता देवी, उषा देवी, मिलोनी हेंब्रम, गोपाल कुंभकार, टीपी सिंह, राम सिंह आदि थे । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता भास्कर सुमन एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमित सिन्हा ने किया। मौके पर निर्मला सिंह, बरना प्रसाद, अनंत कुमार, अमरेश सिंह, अयूब अंसारी, सुभाष मुर्मू , रंजीत सोरेन, दीपक महतो, रवि महतो, सद्दाम अंसारी, विकास चौधरी, सलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे। जिला संयोजक सिंह ने बताया कि गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । जिले में 60 हजार लोगों को आप पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा । महिलाओं को विशेष तौर पर सदस्य बनाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें