मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवती से नौ लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवती से नौ लाख की ठगी

इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल, टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ाकैथल। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कैथल शहर में सामने आया है, जहां एक युवती को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 8 लाख 92 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई।शहर निवासी दीक्षा ने साइबर क्राइम थाना में दी शिकायत में बताया कि नवंबर माह में उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने उससे नाम, उम्र व अन्य जानकारी मांगी, जो उसने व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी। इसके बाद उसे कुछ लिंक पर रेटिंग करने को कहा गया। रेटिंग पूरी करने के बाद स्क्रीनशॉट भेजने पर 17 नवंबर को उसके खाते में 200 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया।अगले दिन आरोपियों ने ज्यादा कमाई का लालच देकर उसे टेलीग्राम पर संपर्क करने को कहा और अपनी आईडी भेज दी। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे ट्रेडिंग के नाम पर कुल 8 लाख 92 हजार 702 रुपये जमा करवा लिए गए। जब युवती ने अपने मुनाफे की राशि वर्चुअल वॉलेट से बैंक खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की तो पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। इस पर आरोपियों ने बहाने बनाते हुए और रकम की मांग शुरू कर दी।तब युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने मामले की शिकायत साइबर थाना में दी। शिकायत में उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें