मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद राजकमल सरस्वती विद्दा मंदिर में ऑन लाइन पैरेंट टीचर मीटिंग संपन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें कक्षा शिशु प्रवेश से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। 89 सेक्शनों के कक्षाचार्यों ने अपने अभिभावकों के साथ ऑन लाइन संपर्क कर बच्चों की अध्ययन अध्यापन के बारे में जानकारी दी, इसी क्रम में अभिभावकों को बच्चों के पी टी 1 में प्राप्त अंकों की भी जानकारी दी गईं। विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय द्वारा लिये जा रहे ऑन लाइन क्लासेस की अभिभावकों ने प्रशंसा की ।

अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय द्वारा ली जा रही ऑन लाइन कक्षायें प्रभावी एवं परिणामदायी है। प्राचार्य मिश्रा ने कहा कि इस मीटिंग में हमारे शिक्षकों ने अभिभावकों की कई जिज्ञासाओं का समाधान किया । ऑन लाइन कक्षाओं के कारण इस कोरोना काल में भी बच्चें अध्ययन में सक्रिय है। कक्षाओं के प्रति दिन प्रतिदिन बच्चें एवं अभिभावकों इन दोनों की अभिरुचि बढ़ रही है। इस गोष्ठी का संयोजन बालिका विभाग की उप प्राचार्या उमा मिश्रा एवं बालक विभाग के उप प्राचार्य मनोज कुमार ने किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी तापस कुमार घोष ने दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें