झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक
धनबाद । झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक सोमवार को जूम एप के द्वारा की गई। इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया, राष्ट्रीय सचिव रेखा लखोटिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्वेता टिबरेवाल , सम्मेलन पत्रिका की राष्ट्रीय संपादक बबिता बगड़िया व प्रदेश की सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव भी शामिल हुई। उन्होंने झारखंड प्रांत की 55 शाखाओं की महिलाओं का मार्गदर्शन किया । प्रांतीय अध्यक्ष रेणु दुदानी ने वैश्विक महामारी के दौरान सभी शाखाओं से अपने स्तर से जनकल्याण कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते रहना है । लॉकडाउन में सभी शाखाओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया । कई शाखाओं ने नि:शुल्क भोजनालय का भी संचालन किया। पीएम केयर्स फंड में भी 3 लाख 51 हजार रुपए की सहायता दी गई। उन्होंने आगामी दिसंबर तक सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए इसी तरह की गतिविधियां जारी रखने की अपील की। प्रदेश सचिव सरोज सरिया ने विभिन्न शाखाओं की गतिविधियों को सामने रखा और कोषाध्यक्ष सुनीता बंसल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पदमा बूबना ने भी शाखा पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। पूरे झारखंड प्रान्त से 50 शाखाएं जुड़ी थी।मंच संचालन सुनीता बंसल एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा अध्यक्ष मीना बंसल ने किया।





