मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कोयलांचल में 29 अगस्त को ऑनलाइन लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद द्वारा शनिवार, 29 अगस्त को, ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधन में किया जा रहा है। इसमें इंश्योरेंस से संबंधित मामलों का निपटारा सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद, अरविंद कच्छप ने बताया कि ऑनलाइन लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे से होगा। सभी संबंधित पक्षकारों को अपने संबंधित अधिवक्ता के माध्यम से मामले के निस्तारण हेतु संबंधित न्यायालय या विभाग में यथाशीघ्र आवेदन देना होगा। उन्होंने ने अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें