मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल पर दोस्त बताकर ऑनलाइन डेढ़ लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोबाइल पर दोस्त बताकर ऑनलाइन डेढ़ लाख की ठगी

कैथल। साइबर ठग ने मोबाइल पर कैथल के एक व्यक्ति को उसका दोस्त बढ़कर खाते में ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। दो दिन बाद उसके बेटे को पिता के साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सेठान वाला मोहल्ला निवासी विनोद कुमार ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उसके पिता धर्मपाल के मोबाइल पर फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि आपने मुझे नहीं पहचाना मैं आपका दोस्त शर्मा जी बोल रहा हूं।मेरे पिताजी ने कहा कि पंडित जी बोल रहे हैं, तो उसने कहा कि हां मैं पंडित जी बोल रहा हूं। फोन करने वाले ने कहा कि उसे किसी से पैसे लेने हैं। वह उनके खाते में पैसे डलवा देता है। जो वह बाद में ले लेगा। इसके बाद उसने उसके पिता धर्मपाल के व्हाट्सएप पर 25 हजार की ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजा। जब उन्होंने पिता का खाता चेक किया तो उसमें पैसे नहीं आए थे, इसके बाद उसने कहा कि पैसे कल आ जाएंगे। ‌इसके बाद फोन करने वाले ने लज्जावती नाम से यूपीआई आईडी भेजी। जब उसने इस आईडी पर 25 हजार भेजने का प्रयास किया तो रुपए नहीं गए। इसके बाद उसने कहा कि कोई बात नहीं कल भेज देना। अगले दिन 16 नवंबर को उसने दोबारा फोन किया और रुपए भेजने को कहा। उसने अपने पिताजी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 25 हजार बताई गई आईडी पर भेज दिए। इसके बाद उसका फिर फोन आया और फोनपे पर 50 हजार, 25 हजार और 50 हजार वॉलेट में जमा करने के बारे में कहा। उसने बताया कि वह यह पैसे उसकी बताई गई आईडी पर भेज दे।उसके बाद उसने अपने पिताजी के खाते से उसे आईडी पर 75 हजार भेज दिए। इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि बाकी बचे हुए पैसे आप कल भेज देना। इसके बाद 17 नंबर को उसने अपने पिता के खाते से फोन करने वाले द्वारा बताई गई आईडी पर रुपए कोटक बैंक के खाते से भेज दिए। उसके बाद जब उसके पिता के खाते में कोई पैसा नहीं आया तो उसे शक हो गया कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है। इसके बाद उसने पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत की। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें