मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्लाटों का ड्रा सोमवार को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद,। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सफीदों और जुलाना के

आवेदकों द्वारा बुकिंग करवाए गए प्लाटों के नबरों ड्रॉ 24 जून को चौधरी

रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय

कार्यक्रम 26 जून को रोहतक में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह

मुख्यातिथि होंगे।

डीसी मोहम्मद इमरान राजा ने रविवार को

जारी जानकारी में बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकार

द्वारा चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जुलाना, पिंजौर, महेंद्रगढ़, सफीदों,

सिरसा, गोहाना, जगाधरी और रेवाड़ी शहर के लिए फरवरी 2024 में ऑनलाइन

माध्यम से बुकिंग करवाई गई थी। इनमें को घुमंतू जाति, विधवा श्रेणी और

अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि जिला में जिन लोगों

द्वारा प्लाटों के लिए बुकिंग करवाई गई थी, उनका ड्रा चौधरी रणबीर सिंह

विश्वविद्यालय के सभागार में 24 जून को निकाला जाएगा। सभी आवेदकों को इस

कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन आवेदन के

प्लॉट आवंटित होंगे, उनमें से कुछ को रोहतक में 26 जून को आयोजित होने

वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह अपने हाथों से

प्लाटों के अधिकृत पत्र प्रदान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जुलाना में

घुमंतू जाति के दो, विधवा श्रेणी में 17, अनुसूचित जाति में 70 अन्य 45

यानी कुल 134 आवेदकों ने बुकिंग करवाई थी। इसी प्रकार से सफीदों में घुमंतू

जाति के पांच, विधवा श्रेणी में 27, अनुसूचित जाति में 50 अन्य में 173

और इस प्रकार से कुल 255 आवेदकों ने प्लाटों की ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। इन

प्लाटों के नंबर के लिए ड्रॉ 24 जून को निकाला जाएगा। ड्रॉ के पूरे कार्य

की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। प्रदेश सरकार की यह योजना हाउसिंग फॉर ऑल के

उद्देश्य को साकार करने को लेकर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें