मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में कार्यालय सील होने पर भडक़े कांग्रेसी नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में कार्यालय सील होने पर भडक़े कांग्रेसी नेता

फरीदाबाद। फरीदाबाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को सेक्टर 9 व 10 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 11 व 12 डिवाइडिंग रोड के पीछे की तरफ दरवाजा निकालकर कमर्शियल एक्टिविटी करने वाले रेजिडेंस और ऑफिस को सीलिंग की कार्रवाई की। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र ने बताया कि यह आदेश हाईकोर्ट की तरफ से दी गई है। सभी को पहले ही नोटिस दे दिया गया था, जिन्होंने अभी तक रेसिडेंस और ऑफिस के दूसरी तरफ के दरवाजे को बंद नहीं किया है उन्हें आज सील किया जा रहा है।इस कार्रवाई के बाद कोई भी सीलिंग को खोलने की कोशिश करता है तो उस पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। वही सीलिंग के कार्रवाई में कांग्रेस के दो कार्यालय सील होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा की राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यह सीलिंग करवाई गई है। सुमित गौड और वेदपाल दायमा ने कहा कि पिक एंड चूज के तहत कार्रवाई की जा रही है, कई ऐसे ढाबे हैं जिन्हें इन्होंने सील नहीं किया सिर्फ हमारे कार्यालय को ही सील कर दिया है। यह नगर निगम के अधिकारी भाजपा के लोगों के इशारे पर काम कर रहे हैं उन्हीं के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को सील करवाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें