मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

ब्लू पौंड में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड

में नहाने के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त मो

शब्बीर (20) के रूप में हुई है। वह हिंदपीढ़ी निजाम नगर का रहने वाला था।

घटना मंगलवार देर शाम की है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी

के आठ युवक मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद हुसैन,

मोहम्मद मासूम, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद आर्यन और मोहम्मद अफरीदी ब्लू पौंड

घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचने के बाद सभी नहाने लगे। नहाने

के क्रम में मो शब्बीर डूब गया। इसके बाद शब्बीर के दोस्तों ने 100 डायल

पर उसके डूबने की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर

पहुंची । अंधेरा होने की वजह से स्थानीय गोताखोर भी पौंड में उतरने को

तैयार नहीं हुए।

मामले की जानकारी एनडीआरएफ को दी गई । एनडीआरएफ की

टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और युवक के शव की तलाश कर रही है। ओपी

प्रभारी दुलार महतो ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम युवक के शव की तलाश पौंड

में कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें