मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत, 25 से अधिक यात्री हुए घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड में दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत, 25 से अधिक यात्री हुए घायल

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुई बस दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक हादसा हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में हुआ, जहां एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि राजस्थान से डबल डेकर बस में सवार होकर यात्रियों का दल हरिद्वार पहुंचा था।

गंगा स्नान के बाद यात्री वापस लौटने की तैयारी में थे। जैसे ही सप्तऋषि क्षेत्र में बस वापस जाने के लिए बैक होने लगी, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे पर ही बस पलट गई।

सामने आया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाने का कार्य शुरू किया गया। मृतक 50 वर्षीय महिला की पहचान पुष्पकवर पत्नी भंवर सिंह, निवासी नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बस शांतिकुंज के पास सड़क किनारे बैक की जा रही थी।

इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस को पलटता देख सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।

दूसरी घटना उत्तराखंड के टिहरी में हुई, जहां बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी सामने आई कि टिहरी के जौलांगी गांव के पास एक बस पलटी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत लगभग 22 लोग सवार थे। बस गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी। चंबा की ओर कांडीखाल से 3 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई।

फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें