मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

जींद। अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि असलहा धारक किस वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इसके अलावा असलहा कहां से लाया गया, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव शाहपुर बस अड्डे के निकट एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा हुआ है, जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव शाहपुर निवासी आशीष के रूप में हुई। वहीं सीआईए स्टाफ सफीदों ने गांव साहनपुर निवासी विजय को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों के जाच अधिकारी संदीप ने बताया कि आरोपित असलहा कहां से लेकर आए हैं, अवैध असलहा रखने का उद्देश्य क्या था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें