मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

सैन्यधाम से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत -सैनिक कल्याण मंत्री ने पौधरोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून, । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के

आह्वान पर मंगलवार को गुनियाल गांव के सैन्यधाम से 'एक पेड़ मां के नाम'

अभियान की शुरूआत पौधरोपण से किया। इस मौके पर दो सौ से अधिक विभिन्न

प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

इ मौके पर मंत्री गणेश जोशी

ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में इस राष्ट्रव्यापी अभियान

में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रदेशवासियों से अपील

की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार जलवायु परिवर्तन तथा पेड़ों

पौधों के कटान से जल स्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में पौध रोपण करना बेहद आवश्यक

है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न केवल पेड़ लगाना जरूरी है, बल्कि जब

तक पेड़ मजबूत स्थिति न हो जाए तब तक उसकी देखभाल करना भी आवश्यक है।

मंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रकृति को समर्पित हरेला पर्व पर जल संवर्धन

की दिशा में कारगर सिद्ध होने वाले प्रजाति के पौधे लगाए जाने के लिए

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि मां के नाम पेड़

लगाने के अभियान से अपनी मां के सम्मान के साथ ही धरती मां की भी रक्षा

होगी। मंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक संख्या में पौधरोपण करने भी आव्हान

किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की

जानकारी भी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के

निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल

अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, निदेशक सैनिक

कल्याण अमृत लाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता और लक्ष्मण रावत

सहित विभागीय अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें