रांची में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या
रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम कतिया उरांव (45) है। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव का ही रहने वाला था। घटना शुक्रवार देर रात की है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।पीड़ित परिजनों के अनुसार हेलमेट पहने तीन अपराधी घर में घुसे और सो रहे कतिया उरांव के सिर में गोली मार दी और फरार हो गये। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के रिम्स भेज दिया गया है।





