मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के साहिबगंज में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के साहिबगंज में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग लापता

साहिबगंज,। झारखंड के साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। इस घटना में 27 लोग सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में 31 लोगों को ले जा रही नाव शनिवार को अचानक गंगा नदी में पलट गयी। इस घटना में एक व्यक्ति नदी में डूबने से मौत हो गयी, जबकि 27 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पलिस के अनुसार नाव में सवार कुल 31 लोगों में रांगा थाना क्षेत्र के मुकुर झुमुर गांव के 17 आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल थे, जो चूहा मारने महाराजपुर गदाई दियारा क्षेत्र में जा रहे थे। तभी अचानक नाव पलट गयी और उसमें सवार सभी लोग पानी में गिर गए। इस घटना में अदिवासी समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लापता हैं। 13 सुरक्षित तैर कर बाहर निकलने में कामयाब हो गये।

मामले की जानकारी मिलते है ही गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार नाव से दियारा पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें