मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

डिमना लेक में डूबे छात्र प्रतीक रजक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डिमना लेक में डूबे छात्र प्रतीक रजक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र डिमना लेक में सोमवार की देर शाम नहाने के दौरान डूबे दो छात्रों में से एक, मानगो निवासी 15 वर्षीय प्रतीक रजक का शव मंगलवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे बरामद किया।प्रतीक का शव सोनारी दोमुहानी से आए गोताखोरों की टीम ने झील के घाट से करीब 60 फीट दूर और 25 फीट गहराई से निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद प्रतीक के परिजन रोने-बिलखने लगे।प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा में शिक्षक हैं। और मूल रूप से पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा गांव निवासी हैं। उनका पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से डिमना में निवास कर रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, पुअनि शिवशंकर भगत, सअनि सुरेश प्रसाद वर्मा, चौकीदार चंदन कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए थे और अब भी नितिन के शव का इंतजार कर रहे हैं, जो अब तक नहीं मिल सका है।बताया जा रहा है कि प्रतीक और नितिन अपने दोस्तों अबीर, विशाल, रोहन और निशांत के साथ सोमवार रात डिमना लेक के कुटिममाली के हांसाडूंगरी (टापू) घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों छात्र डूब गए।गोताखोरों की टीम नितिन की तलाश में लगातार लगी हुई है। प्रशासन की निगरानी में तलाशी अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें