मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार पर एक लाख करोड़ रुपए का बकाया, मांगने पर की जा रही पैसे में कटौती : हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेकर अपनी सरकार की गिनायीं उपलब्धियां

संवाददाता

बोकारो : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को जिले के दुगदा स्थित फुटबॉल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब पूंजीपतियों का नहीं, बल्कि झारखंडवासियों, आदिवासियों, दलितों का राज चलेगा। श्री सोरेन बेरमो से महागठबंधन सर्मिथत कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संयोग है कि बेरमो एवं दुमका में ईवीएम मशीन में एक नंबर पर महागठबंधन प्रत्याशी हैं, ऐसे में दोनों प्रत्याशियों का जीतना तय है। पूर्व सरकार ने डबल इंजन की सरकार कहकर राज्य को बर्बाद कर दिया। अब धीरे-धीरे भाजपा का सफाया हो रहा है। लॉकडॉउन कर देश के प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर छोड़ दिया। वहीं झारखंड सरकार राज्य के मजदूरों को ट्रेन, बस एवं हवाई जहाज से वापस लायी। इतना ही नहीं, जगह- जगह मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया, ताकि कोई भी मजदूर भूख से नहीं मरे। उल्टे विपक्षी लोग 9 महीने का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने राज्य में 11 लाख लोगों को राशन कार्ड रद्द कर दिया। झारखंड सरकार चुनाव के बाद 15 लाख गरीब लोगों को पुनः राशन कार्ड मुहैया कराकर राशन दिलाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार जेपीएससी का रिजल्ट तक नहीं निकाल सकी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड की उपेक्षा करने व तंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार पर कोयला, पानी, जमीन के एवज में एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा बकाया है। उस बकाए राशि को मांगे जाने पर राज्य के पैसों में कटौती की जा रही है। साथ ही कहा कि पूर्व की तरह सभी लोगों को ₹10 रुपए में धोती साड़ी मुहैया कराया जाएगा, इसकी योजना बनकर तैयार है। चुनाव समाप्ति के बाद प्रस्ताव पारित कर लागू किया जाएगा। चुनावी सभा को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक अंबा प्रसाद, राजेश कश्यप, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, मन्नान मल्लिक, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रमुख अनीता गुप्ता, झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें