मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

द्वितीय चरण में एक लाख 80 हजार अधिक मतदाता करेंगे मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
द्वितीय चरण में एक लाख 80 हजार अधिक मतदाता करेंगे मतदान

गोपेश्वर, । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिस 28 जुलाई को होने वाले द्वितीय चरण का मतदान में चमोली जिले में एक लाख 80 हजार 232 मतदात करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला।

पंचायत चुनाव के द्वतीय चरण में दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी में मतदान होना है। इसमें 17 जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 383 ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान होना है। इस चरण में 88 हजार 221 महिलाएं और 92 हजार 11 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिल के दशोली विकास खंड में तीन जिला पंचायत सदस्य, 29 क्षेत्र पंचायत सदस्य ओर 67 ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों के लिए 15 हजार 523 महिलाएं और 16 हजार 688 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। गैरसैंण विकास खंड में पांच जिला पंचायत सदस्यों, 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 95 ग्राम प्रधानों के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें 23 हजार 963 महिला और 23 हजार 986 पुरुष मतदाता है।

नंदानगर में तीन जिला पंचायत सदस्य, 28 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 54 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों के लिए 14 हजार 82 महिलाएं के साथ 16 हजार 107 पुरुष मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। कर्णप्रयाग में तीन जिला पंचायत, 31 क्षेत्र पंचायत और 94 ग्राम प्रधान के पदों के लिए द्वितीय चरण में मतदान होगा। इसमें 28 हजार 653 महिला और 19 हजार 251 पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

पोखरी विकास खंड में द्वितीय चरण में तीन जिला पंचायत, 25 क्षेत्र पंचायत और 73 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके लिए विकास खंड की 15 हजार 262 महिला और 15 हजार 979 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकार संदीप तिवारी ने कहा कि जनपद में द्वितीय चरण में पांच विकास खंडों में 28 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सभी स्थानों पर सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया आयोजित करने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें