मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

धनबाद।धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित आठ लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहें हैं। दोनों घटना एक ही सड़क और थाना क्षेत्र की है।पहली घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लेन सर्विस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप की है, जहां दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यकि की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत नन्दु राय का शव देख गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में न सिर्फ जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि डॉक्टरों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।वहीं, लोगों के आक्रोश और हंगामाको देखते हुए मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को किसी तरह शांत किया।इसी दौरान दूसरी घटना उस वक्त घटी जब किसी ग्रामीण ने आठ लेन सड़क किनारे अस्पताल के समीप एक काले रंग की स्कॉर्पियो को खड़ी कर पहली घटना में घायल लोगों की सुध लेने अस्पताल के भीतर गए। उसी दौरान सड़क की विपरीत दिशा से आ रही डीवीसी की एक बोलेरो ने काले रंग की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें