दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
हजारीबाग। कोर्रा थाना क्षेत्र के चुनार पुल के समीप दो बाइक में भीषण टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रामगढ़ निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भीषण टक्कर होने के बाद वहां से गुजर रहा एक कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद डाला। इसी क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक को हजारीबाग मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दोनों घायल व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि बाइक सवार लोगों को कंटेनर द्वारा चपेट में लेने के बाद भाग रहे कंटेनर को बाईपास फोर लेन में पकड़ लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जो रामगढ़ जिले का रहने वाला है। साथ ही दोनों घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।





