मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

एक्स्ट्रीम बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने

एक्स्ट्रीम बार में रविवार रात करीब एक बजे घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर

हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चुटिया थाना की पुलिस

पहुंची और घायल युवक को रिम्स ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर

दिया।

बताया जाता है कि रविवार रात चार युवक शराब पी रहे थे। इसी

दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया।

विवाद के बाद झड़प भी हुई लेकिन किसी तरह मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर

बाद बार में शराब पी रहे युवक वापस आये, उस वक्त बार बंद था, डीजे संदीप

और अन्य कर्मचारी बार से निकल रहे थे। उसी वक्त उन पर हमला हुआ। एक युवक ने

अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और संदीप के सीने पर तान दी और गोली मार दी।

इसके बाद उन्होंने बार के अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की और फिर मौके से

फरार हो गए।

सोमवार की सुबह रांची सिटी डीएसपी वी

रमन, चुटिया थाने की पुलिस के साथ एक्सट्रीम बार पहुंचे और मामले की जांच

पड़ताल कर रहे है। बार के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है,

फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसी आधार पर अपराधियों की

तलाश की जा रही है। चुटिया थानेदार उमाशंकर ने बताया कि फायरिंग में शामिल

अपराधियों की तलाश की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर एसएसपी चंदन कुमार

सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने फायरिंग

और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है,

ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें