मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: सड़क हादसे में एक की माैत, दूसरा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: सड़क हादसे में एक की माैत, दूसरा घायल

पानीपत। पानीपत के गांव कुराड के पास एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 45 वर्षीय बिल्लू की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया।मृतक के भाई शीशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्लू अपनी मशीनरी मरम्मत की दुकान चलाता था। रविवार शाम वह अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव कुराड लौट रहा था। जैसे ही वे गांव के नजदीक पहुंचे, गन्ने से लदी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गंभीर रूप से घायल बिल्लू व राजकुमार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बिल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त का इलाज जारी है। शीशपाल ने बताया कि बिल्लू ही अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। उसकी मौत के बाद पूरे घर के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें