मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देबघर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मधुपुर महाविद्यालय के समक्ष गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। ज्ञात हो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 1 सप्ताह से 11वीं के नामांकन में जो शुल्क बढ़ाकर मधुपुर महाविद्यालय के द्वारा लिया जा रहा है। उसके खिलाफ आंदोलन कर रहा है, इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा चुका है। जिसमें यह मांग किया गया था कि लॉकडाउन को देखते हुए शुल्क में वृद्धि ना किया जाए। लेकिन फिर भी मधुपुर महाविद्यालय के प्राचार्य अपने मनमानी से शुल्क में वृद्धि करके नामांकन शुल्क ले रहे हैं। ज्ञापन देते समय प्राचार्य ने यह कहा था कि नामांकन कमेटी की बैठक कर शुल्क को कम कर दिया जाएगा। लेकिन 1 सप्ताह बीत जाने पर भी महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। मौके पर छात्र नेता सुमित यादव ने कहा की यदि महाविद्यालय प्रशासन 3 दिन के अंदर शुल्क नहीं कम करता है,और जिन का नामांकन हो चुका है उनका शुल्क 12वीं में कम करके लिया जाएगा। यह बात लिखित में देना होगा और यदि इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है, तो 4 दिन बाद महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तालाबंदी करेगी और चरणबद्ध आंदोलन करेगी। सनद रहे फीस बढ़ोतरी को लेकर मधुपुर महाविद्यालय प्राचार्य का एक बेतुका बयान दिया गया था कि सैनिटाइजर के लिए शुल्क वृद्धि करके ली जा रही है। आज के धरना प्रदर्शन में छात्र नेता सुमित यादव के साथ सुदामा यादव अंकित, नीरज ठाकुर, सूरज कुमार, तस्लीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, अरुण शर्मा, सोनू कुमार, दीपक शर्मा, अजय दास, करणदास, करण कुमार ,राहुल कुमार और आयुष शरण शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें