प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले द्वारा एक दिवसीय धरना
देवघर। भाकपा माले जिला सचिव सहदेव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार को 11 सूत्री मांग पत्र सौंप कर, झारखंड सरकार से जनता के हित के लिये मांग किया। मांग पत्र में कोरोना महामारी को रोकने के नाम पर मोदी सरकार द्वारा अव्यवस्थित तरीके से लॉकडाउन के कारण हुए छति पूर्ति के लिए दस लाख रुपए ब्याज मुक्त लोन की गारंटी दे। सभी गरीब को राशन कार्ड व राशन निर्गत किया जाय। स्वयं सहायता समूह किसानों का तमाम ऋण माफ हो, वन अधिकार कानून सख्ती से लागू हो, वर्तमान स्थानीय नीति रद्द कर स्थानीय नागरिकों को अधिकार देने वाली नीति लागू हो।समेत तमाम मांग पत्रों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया गया । मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल, प्रखंड सचिव विजय शर्मा, अशोक महतो, जयदेव सिंह, मंजू तांती, इंद्रदेव रामानी, नागेश्वर सिंह, सुवासी देवी, गुलाब राय, बचनदेव तांती, भालू तांती, जगदीश राय, पिंटू सिंह, बास्की यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





