रांची में हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
रांची। रांची की बुंडू थाना पुलिस ने हथियार और चाकू के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित श्रवण कुमार दास बुंडू के पुराना बाजार टोली का रहने वाला है। इसके पास से एक देशी पिस्तौल और स्टील का फोल्डिंग चाकू बरामद किया गया है।ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पुराना बाजार टोली में बड़ा तालाब का सौन्दर्याकरण का कार्य हो रहा है, जिसमें काम कर रहे कर्मचारी को किसी अपराधी के जरिये पिस्टल और चाकू का भय दिखाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस दल ने बड़ा तालाब बुंडू के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रवण कुमार दास को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।





