मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: 30 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर, । नशा तस्करी के मामले में जमानत पर चल रहे एक युवक को

हमीदा चौकी की पुलिस ने मंगलवार को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के

रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमीदा

चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि

उनकी टीम को सूचना मिली थी एक युवक गढ़ी रोड पर आत्मापुरी मोड पर नशीले

पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया

गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर

ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार को बुलाया गया। जिसके

सामने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 ग्राम हीरोइन बरामद हुई।

जिसकी पहचान आत्मा पुरी कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ प्याला के नाम से हुई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया गया और उसे एक दिन के

रिमांड पर लिया गया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का

एक मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। आते ही फिर से उसने नशे

का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें