सातवीं कक्षा की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में एक गिरफ्तार
सातवीं कक्षा की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में एक गिरफ्तारसिलीगुड़ी, 10 मार्च । सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ लगातार यौन दुराचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को बागडोगरा थाने की पुलिस ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम निरोद देवनाथ है। वह उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है। घटना बागडोगरा के बुरी बलासन इलाके की है।बताया गया है कि आरोपित पिछले छह माह से छात्रा को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा पीड़ित परिवार को उस वक्त लगा जब छात्रा बीमार पड़ी। बीमार पड़ने पर जब नाबालिग से परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो मामला सामने आया। इसके बाद नाबालिग के परिवार वालों ने बागडोगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित बागडोगरा में किराये के मकान में रहता था। पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गई है।





