मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के डेढ़ लाख विद्यार्थी को मिलेगा सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झारखंड के डेढ़ लाख विद्यार्थी को मिलेगा सीएम स्पेशल स्कॉलरशिपरांची, 6 मार्च । राज्य के लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप मिलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी विद्यार्थी को इसी महीने स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी। इसकी तैयारी राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से पूरी कर ली गयी है। इस स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के तहत न्यूनतम 500 रुपये और अधिक 23 सौ रुपये मिलेंगे। यह राशि क्लासवार तय की गयी है। इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को दी जाती है।मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति पहली से 12वीं क्लास तक के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है। पहली से 12वीं में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति वित्तीय वर्ष 2022-23 से राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन एप के माध्यम से दी जाएगी। इसमें अभी थोड़ा समय लगने की संभावना है। इसलिए छात्र - छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है।क्लास वार छात्रवृत्ति की राशि-पहली से चौथी 500 रुपये-पांचवीं छठी 1000 रुपये-सातवीं-आठवीं 1500 रुपये-नौवीं दसवीं 1500 रुपये- 11वीं-12वीं 2300 रुपयेइस संबंध में जेईपीसी की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश भेजा गया है। जिलावार लक्ष्य के अनुसार छात्र-छात्राओं को कितनी राशि देनी है, इसके आंकड़े पीएफएमएस पोर्टल पर 10 मार्च तक अपलोड किए जाएंगे। जिलों को एक बार में ही आंकड़ों को अपलोड करने को कहा गया है, ताकि समय पर इसे पूरा किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें