मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में अफीम की गैरकानूनी खेती करने का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में अफीम की गैरकानूनी खेती करने का आरोपित गिरफ्तार

रांची। शहर की दशमफॉल थाना पुलिस ने अफीम की गैरकानूनी खेती करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो मोटर, सिंचाई पंप, दो एलईडी लाइट और 10 अफीम का पौधा बरामद किया गया है। वह दशमफॉल थाना के कडरूडीह गांव का रहने वाला है।ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डीआईजी सह एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि दशमफॉल थाना क्षेत्र के कडरूडीह ग्राम के आसपास के क्षेत्र में वृहत पैमाने पर अफीम की खेती की गयी है। सूचना के बाद एसडीओ बुंडू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कडरूडीह गांव के आस-पास के वन क्षेत्र में लगे करीब पांच एकड़ अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया।एसपी ने बताया कि इस संबंध में दशमफॉल थाना में कांड अंकित कर अफीम की खेती करने के आरोपित मेघनाथ मुण्डा को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार चार अन्य आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश, दशमफॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव, गणेश कुमार यादव, अनिल कुमार मोहली, अनिल कुमार यादव, विरेन्द्र साहु, नन्दकिशोर महतो, जगरनाथ सिंह मुण्डा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें