गोकशी करते एक आरोपित दबोचा, तीन फरार
हरिद्वार, । रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापा मारकर
एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपित मौके का फायदा उठाकर फरार
हो गए। पुलिस ने मौके से दो बैल व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
जानकारी
के मुताबिक रानीपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से ग्राम गढ़ स्थित कब्रिस्तान
के समीप आम के बाग में गोकशी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने
आम के बाग में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर चार आरोपित बाला उम्र 55 वर्ष
पुत्र रशीद, आजम पुत्र बाल, शोएब पुत्र अशरफ व सोहेल पुत्र अशरफ निवासीगण
ग्राम गढ़ थाना रानीपुर दो बैलों की गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने
दबिश देकर आरोपित बाला पुत्र रशीद को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आजम,
शोएब और सोहेल मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरण व दो
बैलों को बरामद किया। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।





