मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

कार व्यापारी से लूट मामले में एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। कार व्यापारी से दो लाख रुपये लूटने के मामले में भूना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया है।भूना थाना प्रभारी इंस्पैक्टर दिनेश कुमार ने गुरुवार काे बताया कि वार्ड नं. 11 भूना निवासी कार व्यापारी राजेन्द्र की शिकायत पर भूना पुलिस ने 16 फरवरी को केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह गाड़ियों की खरीदने-बेचने का काम करता है। वार्ड नं. 5 भूना निवासी अजय उर्फ टिन्कू पुत्र रामनिवास ने उसे गाड़ी का सौदा करवाने के लिए सनियाना नहर के पास होटल पर बुलाया था। जब वह दो लाख रुपये लेकर होटल जा रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी में आए तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उससे दो लाख रुपये छीन लिए। इसके बाद अजय व तीनों युवक गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी ने आरोपित जांडली खुर्द निवासी बलराज पुत्र जयकरण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है।पुलिस आराेपित काे काेर्ट में पेश कर पूछताछ और रुपये की जानकारी के लिए रिमांड पर लेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें