मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे दिन पलामू में 2265 ने लिया कोरोना से बचाव का टीका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तेजी से युवा वर्ग टीकाकरण करा रहा है। शनिवार को शहर समेत जिले भर में 2541 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लिया। इसमें सर्वाधिक 2265 युवा व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 276 लोग शामिल हैं। जिले भर के 15 अलग-अलग केंद्रों पर पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में उत्साहित युवक कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचे। टीकाकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में ज्यादा उत्साह दिखा। मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल समेत शहर के महज तीन केंद्रों पर 603 युवाओं ने टीका लिया है। केंद्रों पर युवाओं के अलावा महिला व बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लेने पहुंचे नवनीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अगर जंग जीतना है तो टीकाकरण कराना जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए टीका उचित माध्यम है। इसलिए हरेक लोगों से आग्रह है कि वे आनलाइन पंजीयन कराएं और निर्धारित तिथि पर जाकर टीका लें। सामूहिक सहयोग के बदौलत ही कोरोना को हरा सकते हैं। हरेक लोगों का फर्ज है कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं।

2541 लोगों को लगाया गया टीका

शहर समेत जिले भर के निर्धारित 15 केंद्रों पर शनिवार को तीन हजार का लक्ष्य निर्धारित था। इसके विपरीत 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2541 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका दिया गया।

- चैनपुर सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 200

- छतरपुर अनुमंडल अस्पताल टीकाकरण केंद्र - 123

- मेदिनीनगर सदर प्रखंड सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 477

- एमआरएमसीएच टीकाकरण केंद्र - 603

- हरिहरगंज सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 183

- हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल टीकाकरण केंद्र - 220

-लेस्लीगंज सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 137

- मनातू सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 99

- पांकी सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 140

- पाटन सीएचसी टीकाकरण केंद्र - 188

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें