मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पृथ्वी पर ऑक्सीजन की प्रचुरता पर्यावरण के संरक्षण से ही संभव : आयुक्त

मेदिनीनगर : पृथ्वी पर ऑक्सीजन की प्रचुरता पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन से ही संभव है। ऑक्सीजन बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय प्रकृति की सुरक्षा एवं संवर्धन है। इसके लिए लोगों में जागरूकता आवश्यक है। यह बातें आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कही। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त आज पलामू प्रमंडल सहित राज्य एवं देश में पर्यावरण की सुरक्षा, संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दे रहे थे। आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कहा कि ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सभी को पौधा लगाने-पेड़ बचाने का दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है। इसे बचाने के लिए अकेला व्यक्ति नहीं काफी नहीं है। समय रहते हम सभी को एक साथ आकर सहयोगात्मक एवं समन्वय की भावना से स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करने की आवश्यकता है। विश्व पर्यावरण दिवस-2021 का थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली रखी गई है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन को अभियान के रूप में लें। इससे आर्थिक आमदनी बढ़ेगी, खेतों में हरियाली आएगी और ऑक्सीजन की स्तर भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक मात्र से नहीं चलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहतर पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी आवश्यक है। झारखंड एक ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला राज्य है। पृथ्वी को बचाने में झारखंड की भूमिका को भी कम नहीं आता जा सकता है। यहां पेड़ -पौधे की हरियाली है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करें कि पलामू प्रमंडल ही नहीं बल्कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा हरियाली हो। उन्होंने कहा कि वैश्विक मानवता के हित में हमलोगों को और अधिक ऑक्सीजन उत्पादन करने की सोच रखनी चाहिए। इससे खुशहाली आएगी, हरियाली भी आएगी और समृद्धि भी आएगी। आयुक्त ने कहा कि हम सभी जंगलों को नया जीवन देकर पौधे लगाकर, पेड़ों की सुरक्षा कर, बारिश के पानी को संरक्षित कर तलाब एवं अन्य जलाशयों का निर्माण एवं उसका संरक्षण कर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें