डीजीपी के निर्देश पर रांची रेंज के डीआईजी ने सिमडेगा सिविल कोर्ट का किया औचक निरीक्षण
रांची: झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने गुरुवार को सिमडेगा सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी ने कोर्ट रूम से लेकर सिविल कोर्ट के बाहरी सरंचना का जायजा लिया और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे सारी जानकारी ली वहीं डीआईजी ने सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों के सुरक्षा उपकरण की भी जांच की। मालुम हो कि झारखंड के सभी जिलों में कोर्ट परिसर में जजों के आवासीय परिसर की सुरक्षा की समीक्षा डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बीते दिनों की थी। इस दौरान डीजीपी ने रेंज डीआईजी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रेंज डीआईजी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में जितने भी व्यवहार न्यायालय, आवासीय परिसर व न्यायाधीश हैं, उन सभी की मॉनटरिंग करेंगे।





