मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद के पहल पर एनएच 75 और एनएच 33 को जोड़ने सहित कई सड़क को बनाने का मार्ग प्रशस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने पत्र लिखकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एनएच 75 और एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क सहित अन्य कई सड़कों की चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (सेंट्रल रिजर्व फंड) से करने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि एनएच 75 और एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। चूंकि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इन सड़कों पर परिवहन का आवागमन अत्यधिक होता है। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने के कारण इन सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तथा रांची लोकसभा के अंतर्गत अन्य चार सड़कों की भी मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण करने की मांग की गई थी। जिसमें तैमारा से खूंटी (लंबाई लगभग 34 किलोमीटर), धुर्व रांची से लोधमा -कर्रा - खूंटी (लम्बाई 41किमी लगभग), रिंगरोड भूसुर से चुकरू सिलादोन -खूंटी( लंबाई 28 किमी लगभग), हाजाम से हुटार एनएच 75 तक (लंबाई 18 किलोमीटर लगभग) शामिल है। इन सभी काम को केंद्रीय सड़क निधि से करने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को पत्र भी प्रेरित कर दिया गया है। सांसद सेठ ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें