मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : पुल धांधली के विरोध में धरने को समर्थन देने पहुंची सामाजिक संस्थाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार, । शहर के सूर्य नगर में निर्माणाधीन पुल एवं अंडरब्रिज

निर्माण धांधली के विरोध में हर शनिवार को मदद संस्था द्वारा दिए जा रहे

सांकेतिक धरने को समर्थन देने के लिए शहर की कई सामाजिक संस्थाओं, नेताओं

एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। धरने पर आज अंकुश

फाउंडेशन, जवाब दो-हिसाब दो, दूरदर्शन संघर्ष समिति के सदस्य तथा कांग्रेस

नेता रामनिवास राड़ा व छत्रपाल सोनी भी पहुंचे और सरकार, प्रशासन एवं

ठेकेदार की इस मनमानी के विरोध में नारेबाजी भी की।

रामनिवास

राड़ा एवं छत्रपाल सोनी ने कहा कि यह पुल व अंडरब्रिज लोगों के लिए भारी

परेशानी का सबब बन चुका है तथा मदद संस्था द्वारा की जा रही इस पहल का वे

स्वागत करते हैं। संजीव भोजराज ने कहा कि दोनों अंडरब्रिज निर्माण में

बरती गई लापरवाही के कारण अब यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले स्कूली छात्र व

छात्राओं को भी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा रात के समय यहां पर अंधेरा

छाया रहता है, जिस वजह से यहां क्राईम का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा

कि इस पुल व अंडरब्रिज का निर्माण करने वाले ठेकेदारों, लापरवाही के लिए

जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संजीव ने

बताया कि शहर के जागरूक नागरिकों के साथ जल्द ही एक संघर्ष समिति का गठन

किया जाएगा, जो इस अभियान को और ज्यादा गति देगी तथा जल्द ही बड़ा जन

आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।

धरने पर रामनिवास राड़ा, छत्रपाल सोनी,

होली चाइल्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निदेशक आरएस सिंधु, जनवादी महिला

समिति प्रधान शकुंतला जाखड़, बिजेन्द्र सिंह, हरिनारायण, संजीव सरोहा, संजय

दहिया, नवनीत कुमार, संदीप चोपड़ा, विपिन शर्मा, मा. राजेन्द्र सैनी,

जसमेन्द्र दुहन, सतबीर खान, मंदीप नैन, संदीप कुमार, सुभाष ठेकेदार,

सतेन्द्र यादव, अजित सिंह, इन्द्र सिंह, राजेश बडगुर्जर आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें