मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: अधिकारियों ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। फतेहाबाद के सहायक रिट्रनिंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेश

कुमार और सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन परमेश सिंह ने बुधवार

को चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में जिला

के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना विधानसभा सेगमेंट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम

का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने

कॉलेज में बनाये जाने वाले मीडिया सेंटर का भी निरीक्षण किया। मीडिया

सेंटर में मीडिया कर्मियों को राउंड वाइज गणना की अपडेट देने की समुचित

व्यवस्था की जाएगी। सीटीएम एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन परमेश सिंह

ने बताया कि स्ट्रांग रूम थ्री लेयर सुरक्षा में हैं। 24 घंटे पैरा

मिलट्री व हरियाणा पुलिस के जवान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात किए गए

हैं। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के नोडल अधिकारी लगाये

गये है। जो शिफ्ट के अनुसार निरीक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने

बताया कि सभी स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी लगाई गई है, जहां से अनुमति

प्राप्त राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की

सुरक्षा बारे जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान टेबल

लगाने, एजेंट के बैठने, स्ट्रांग रूम से मशीनों को लाने आदि सभी जरूरी

प्रबंधों की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना चार जून को

सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी।

उप-जिला निर्वाचन अधिकारी

कैप्टन परमेश सिंह ने स्ट्रॉंग में सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए

अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम के सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से

काम करने चाहिए। मतगणना केंद्र में एक अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया

जाएगा। जिसमें तीनों विधानसभाओं के मतगणना कार्यों का निरंतर अवलोकन होगा।

इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में अधिकारियों की ड्यूटी, सीसीटीवी,

सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि की बारीकी से जांच की और अधिकारियों

को नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात

अधिकारियों से स्ट्रांग रूम में आने वाले आगंतुकों के रजिस्टर को चेक किया

और निर्देश दिये कि इसमें समय अनुसार एंट्री होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें