मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल में सीएम के आदेशों की अवहेलना, समाधान शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैथल में सीएम के आदेशों की अवहेलना, समाधान शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी

कैथल। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे। जिस कारण लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही। आलम यह है कि लोग अपनी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचते हैं, परंतु जिले के बड़े अधिकारी प्रशासनिक काम का बहाना लगाकर शिविर से नदारद रहते हैं। जिस कारण अब लोगों का भी समाधान शिविर से मोह भंग हो गया है।मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। यदि अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का संकेत है, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में उच्च अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर समाधान शिविर में उपस्थित रहें।सुबह 11:30 बजे तक समाधान शिविर में विभागों के छोटे कर्मचारी तो उपस्थित दिखे, परंतु जिला स्तर का कोई भी बड़ा अधिकारी शिविर में बैठा नहीं मिला। जिनमें सीटीएम, एसडीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी नदारद मिले। इस बारे में जिला नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को लेकर वह व्यस्त हैं। इस कारण शिविर में नहीं बैठ सके, उन्होंने अपने कार्यालय के संबंधित अधिकारियों को वहां भेजा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें