मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की हिरासत में हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, हो रही पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हजारीबाग, । नीट पेपर लीक मामले में बुधवार शाम हिरासत में लिए गए

हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक से सीबीआई की टीम

लगातार पूछताछ कर रही है जबकि स्कूल के दो कर्मचारियों को पूछताछ के बाद

छोड़ दिया गया।

सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह प्रिंसिपल को लेकर

चरही से हजारीबाग की ओर निकली। बताया गया है कि टीम गेस्ट हाउस में उनसे

पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीबीआई की ओर से कोई

आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि स्कूल

के प्रिंसिपल समेत छह लोगों को सीबीआई ने अपने साथ क्यों रखा है।

सीबीआई

की टीम ने बुधवार को ही स्कूल के दो कर्मचारियों राहुल और एक महिला को

9:29 बजे छोड़ दिया था। दोनों को बांड पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ा गया है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि आगे जांच होगी और उन्हें बुलाया जाएगा तो

वे पेश होंगे और पूरी मदद करेंगे। सीबीआई की टीम ने बुधवार को ही ब्लू

डार्ट कूरियर सर्विस के उस कर्मचारी से भी पूछताछ की थी, जिसके जरिए

प्रश्नपत्र रांची से हजारीबाग लाया गया था। टीम में शामिल अधिकारी दो बार

एसबीआई बैंक भी गए और वहां भी पूछताछ की।

उल्लेखनीय है कि नीट पेपर

लीक मामले की जांच के दौरान बिहार पुलिस ने गिरफ्तार अभ्यर्थियों के घर से

जले हुए कागजात बरामद किए थे। इसमें प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी भी थी। बिहार

की आर्थिक अपराध इकाई ने इन जले हुए कागजात का मिलान एनटीए द्वारा उपलब्ध

कराए गए मूल प्रश्नपत्र से किया, जिसमें जले हुए कागजात में 68 प्रश्न मूल

प्रश्नपत्र से हूबहू पाए गए। प्रश्नों के सीरियल नंबर भी मूल प्रश्नपत्र से

मेल खाते मिले। बरामद प्रश्नपत्र हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से मेल खाता था।

इसके बाद से ही स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक सीबीआई के राडार पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें