मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधी किए गिरफ्तार, अभियान रहेगा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधी किए गिरफ्तार, अभियान रहेगा जारी

नूंह। नूंह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ख्वाजली कलां निवासी मोहम्मद हसीन और हसनपुर बिलोंडा निवासी मोहम्मद साकीर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने मंगलवार काे बताया कि साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस टीम शिकरावा बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहम्मद हसीन मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहा है और शिकरावा-पिनंगवा रोड के कच्चे रास्ते पर खेतों के पास बैठा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड लगे थे। जांच में मोबाइल से फर्जी क्यूआर कोड, फर्जी पेमेंट संदेशों के स्क्रीनशॉट, व्हाट्सएप चैट और साइबर ठगी से संबंधित अन्य डिजिटल सामग्री मिली। तकनीकी जांच में एक सिम नंबर के खिलाफ 4 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज पाई गई। इसके बाद साइबर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।दूसरे मामले में चौकी चांदडाका थाना सदर पुन्हाना की पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोहम्मद साकीर गांव तिगांव की घाटी में मोबाइल के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुआ। तकनीकी जांच में उक्त सिम नंबर के खिलाफ 9807 रुपये की साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज पाई गई, जो राजस्थान निवासी एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।नूंह पुलिस का कहना है कि जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, क्यूआर कोड या ऑनलाइन लेनदेन के संबंध में सतर्क रहें और ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें