योग लाभकारी है और हमें फिट रखने में मदद करता है : शिवम श्रीवास्तव
रांची, । एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, एनएमएल में शुक्रवार को
“स्वयं और समाज के लिए योग” थीम पर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनटीपीसी लिमिटेड और अध्यक्ष, एनटीपीसी
माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव, और अनिमेष
जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) और सीईओ, एनएमएल मुख्य अतिथि
के रूप में उपस्थित थे।
योग दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में
एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने योग सत्र
में भाग लिया। योग गुरु रेणु पांडे द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग
सत्र का संचालन किया गया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निदेशक
(ईंधन) श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से योग
को अब विश्वव्यापी मान्यता मिल गई है और इसे नियमित अभ्यास से जीवनशैली से
जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए निवारक दवा के रूप में माना जाता है।
उन्होंने कहा कि योग लाभकारी है और हमें फिट रखने में मदद करता है। यह
सार्वभौमिक रूप से स्वीकार किया गया है। हमें योग का अभ्यास करना चाहिए ।
इस
अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) जैन ने कहा कि आमतौर पर
हम योग करने का इरादा रखते हैं लेकिन व्यस्त जीवनशैली के कारण हम इसे
दरकिनार कर देते हैं। योग हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि, यह
शारीरिक और मानसिक लाभ को बढ़ाता है। उन्होंने योग सत्र के आयोजन के लिए
मानव संसाधन टीम को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर नवीन जैन, मुख्य
महाप्रबंधक, सीएंडएम, रजनीश रस्तोगी, मानव संसाधन, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ
अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





