मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बिरसा कॉलेज खूंटी के छात्र का चयन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,। बिरसा कॉलेज, खूंटी के एनएसएस का स्वयंसेवक नवीन किशोर

का चयन वर्ष 2024 के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह, नई दिल्ली के लिए

हुआ है। इस संबंध में भारत सरकार से बिरसा कॉलेज को पत्र प्राप्त हुआ है,

जिसमे इस महाविद्यालय के विद्यार्थी के चयन की सूचना दी गई है।

महाविद्यालय

की प्राचार्य डॉ जी किड़ो नवीन किशोर के चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए

कहा कि नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होना गर्व

की बात है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक लालकिला के मुख्य समारोह में तिरंगे

की सलामी देना बहुत बड़ी बात है। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पुष्पा

सुरीन ने बताया कि एनएसएस का स्वयंसेवक नवीन किशोर का चयन स्वतंत्रता दिवस

के मुख्य समारोह में शामिल होने की जानकारी मिलने से पूरा महाविद्यालय

परिवार खुश है। डॉ सुरीन ने कहा कि नवीन किशोर ने पूरे खूंटी का मान बढ़ाया

है। ऐतिहासिक लालकिला के मुख्य समारोह का साक्षी बनना बहुत बड़ी बात है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें