मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

अब रात 12 बजे तक चालू रहेंगे देहरादून के ट्रैफिक सिग्नल, हर चौक पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अब रात 12 बजे तक चालू रहेंगे देहरादून के ट्रैफिक सिग्नल, हर चौक पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

देहरादून। नगर के ओएनजीसी चौक में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब रात 12 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल चालू रहेंगे। इसके अलावा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर प्रमुख चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने गुरुवार काे बताया कि यातायात की सुरक्षा को देखते हुए अब रात 12 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल चालू रहेंगे। साथ ही, प्रत्येक चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। उन्हाेंने कहा कि इन सुधारों से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी।दरअसल, ओएनजीसी चौक पर दर्दनाक सड़क हादसे से यातायात नियमों की खामियां सामने आई थीं। इस घटना के बाद दून पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सिग्नल की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब रात 10 बजे के बजाय ट्रैफिक सिग्नल रात 12 बजे तक काम करेंगे। इसके अलावा, हर चौक-चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे, जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण पाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें